कच्चे आम खाने में स्वाद ही नही बल्कि सेहत भी बहुत फायदेमंद है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों के मौसम में अगर सबसे ज्यादा किसी फल का इंतजार रहता है तो वो आम ही है और कच्ची कैरी का मौसम शुरू हो गया है। यह केवल स्वाद ही देती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गर्मियों में कच्चे आम की भी बहुत डिमांड रहती है। लेकिन इसके फायदे के बारे में बहुत की कम ही लोग जानते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जैसे कि इसमें विटामिन सी विटामिन ई, विटामिन ए और विटामिन के, इसी के साथ ही अन्य पोषक तत्व भी होते हैं इसमें, जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। कच्चे आम के फायदे वास्तव में बहुत ही अनगिनत हैं। अगर आप कच्चे आम के फायदे नहीं जानते हैं तो जरूर पढ़े –

आंत की समस्या के लिए फायदेमंद है
कच्चा आम लिवर और आंत की समस्याओं को भी कम करता है। इसका आप डिटॉक्स ड्रिंक भी बनाकर पी सकते हैं। कच्चा आम खाने से छोटी आंत में बाइल सिक्रीशन बढ़ता है। ऐसा होने से फैट का अब्जॉर्प्शन होता है और हार्मफुल माइक्रोब्स खत्म हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अगस्त 2026, गुरुवार | पूर्णिमा व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

डिहाइड्रेशन को दूर करता है
कच्चे आम का पना गर्मियों को कई मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता है। कच्चे आम में हीट और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले गुण होते हैं। कच्चा आम शरीर से सोडियम क्लोराइड और आयरन के एक्सेस लॉस को कम करने का काम करता है। जिससे अधिक मात्रा में पसीना निकलने से भी शरीर में डिहाइड्रेशन की कमी नहीं होती है।

पेट की परेशानियों से राहत दिलाता है
कच्चा आम का सेवन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर से भी बचाने का काम करता है। इसके अलावा यह कब्ज और अपच की समस्या जैसी पेट की समस्या को भी कंट्रोल करता है। गर्मी के मौसम में हाजमा सही रखने के लिए कच्चे आम को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी जेल के बाहर खूनी साजिश का शक! बाजपुर से पीछा करते हुए पहुंचे बदमाश, पुलिस ने 3 को दबोचा

वेट लॉस में हेल्प करता है
कच्चे आम का सेवन वेट लॉस में भी मदद करता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो इसका सेवन करना शुरू कर दें। कच्चा आम कैलोरी को बर्न करने में मुख्य भूमिका निभाता है। साथ ही कच्चे आम में कैलोरी को तेजी से बर्न करने का गुण होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
कच्चे आम के फायदे में कोलेस्ट्रॉल लेवल का कम होना भी शामिल है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने का काम भी करता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440