कच्ची शराब के साथ अलग – अलग स्थानों से तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के साथ तीन तस्करों को दबोच कर न्यायालय में पेश किया है। काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान बीती रात गौलापार के बागजाला में चौकिंग के दौरान बाइक संख्या यूके 04एम-0474 को रूकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर बैरिकेटिंग लगाकर बाइक को रोक लिया गया। बाइक में रखे थैले की तलाशी लेने पर 22 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर कविन्द्र नाथ गोस्वामी पुत्र पूरन नाथ गोस्वामी निवासी ग्राम देवला तल्ला कुंवरपुर व खीम सिह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह निवासी गोविन्द ग्राम पोस्ट खेड़ा गौलापार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह लॉकडाउन में बेरोजगारी के चलते इस कारोबार में उतर आये। उधर मुखानी थाना पुलिस ने भी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान लामाचौड़ चौराहे के पास एक घर में शराब की बिक्री की सूचना पर छापा मारा गया। जहां से तस्कर करन सागर पुत्र स्व. सुरेश सागर निवासी नाथुपर पाडली को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 35 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440