रवैल सिंह आनंद और रूपेंद्र नागर बने लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक, संगठन ने तेज की तैयारियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने लालकुआं नगर इकाई के आगामी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की संस्तुति के बाद लालकुआं नगर इकाई चुनाव हेतु प्रांतीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर एवं प्रदेश संगठन मंत्री रवैल सिंह आनंद को लालकुआं चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी संगठनात्मक अनुभव और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, जिससे व्यापारियों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, छीनी गई चेन और अवैध तमंचा बरामद

उन्होंने कहा कि संगठन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। साथ ही व्यापारियों से भी संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए चुनाव में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें -   10 हजार का इनामी गैंगस्टर ‘गन्नू’ गिरफ्तार, लंबे समय से फरार आरोपी को रुद्रपुर से दबोचा

केंद्रीय पर्यवेक्षकों के मनोनयन पर मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा तथा संजय जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संगठन की गरिमा के अनुरूप संपन्न होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440