जमरानी बांध विस्थापितों के लिए बनेगी पुनर्वास नीति

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के कुमाऊं मंडल में बनने वाले जमरानी बांध के डूब क्षेत्र में आने वालों के लिए प्रदेश सरकार पुनर्वास एवं पुर्नव्स्थापन नीति बनाएगी। इस नीति के अनुसार ही डूब क्षेत्र के प्रभावित निवासियों को राहत दी जाएगी। विधानसभा में भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के अंतर्गत जमरानी बांध बनने जा रहा है। बांध बनने से सैकड़ों परिवारों की जमीन डूब क्षेत्र में आ रही है। इस क्षेत्र के काश्तकारों की जमीन उनके नाम नहीं है। वह इसमें कब्जाधारक हैं। उन्होंने सरकार से कब्जाधारकों को मुआवजा देने के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर सरकार की तरफ से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना से होने वाले असर को लेकर विस्तृत अध्ययन पूर्ण किया जा चुका है। अब सरकार पुनर्वास नीति बनाएगी। इस पर विधायक ने सरकार ने इन कब्जाधारकों को मालिकाना हक देने की मांग सरकार से की। उन्होंने भीमताल बांध का मसला उठाते हुए कहा कि भीमताल झील में बने बांध को 100 साल से अधिक हो चुके हैं। बांध कमजोर हो गया है। इससे आसपास रहने वालों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार से बांध की सुरक्षा करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440