उत्तराखण्ड में रिश्ते हुए शर्मसारः कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में रिश्ते एक बार फिर शर्मसार हुए हैं। जिले रुद्रपुर में पिता द्वारा नाबालिग बेटी से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। मुंह खोलने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पिता की हरकत से परेशान होकर बेटी ने 26 अक्तूबर को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है।

मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस तक मामले की भनक लगते ही अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   1 अक्टूबर से बदल जाएगी स्कूलों की दिनचर्या, सुबह 8:50 बजे से लगेंगी कक्षाएं, ये रहेगा पूरा शेड्यूल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440