रिश्तेदार ने की किशोरी से छेड़ाखानी, पुलिस को दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जेठानी के भाई ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया नंबर एक निवासी महिला के अनुसार बीती 10 दिसम्बर को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इस बीच उसकी जेठानी का भाई रेवाधर जोशी उनके घर आया और पुत्री के अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी उसकी पुत्री ने उसके घर आने पर दी। इस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440