उत्तराखंड में मंगलवार का दिन राहत वाला : नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

राज्य में अभी तक कोरोना संक्रामित रोगियों की संख्या हुई 46, जिसमें से 19 मरीज हुए ठीक

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड में मंगलवार वाला दिन राहत भरा रहा। टेस्ट में एक मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। उक्त जानकारी कोविड-19 पर हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जारी सायं 5.30 बजे की रिपोर्ट से मिली है। राज्य में अब कोरोना संक्रामित मरीजों की संख्या 46 है। जिसमें 19 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

ज्ञात हो कि वर्तमान में राज्य में सबसे ज्यादा संख्या वाला जिला देहरादून है। देहरादून में 24 कोरोना संक्रामित मरीज हैं। जबकि नैनीताल जिले में 9, उधमसिंह नगर में चार, हरिद्वार में सात, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रामित रोगी हैं।

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

शनिवार को यानि आज राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक लैब में 277 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें सभी सैंपल नगेटिव पाये गये। राज्यभर से 4061 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 3445 के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 570 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440