समाचार सच, देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड के मुनिकीरेती(ऋषिकेश) क्षेत्र में ब्रिटेन से लौटे एक परिवार के आठ वर्षीय बालक में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इस बच्चे में कोरोना का नया स्ट्रेन है या नहीं इसकी जांच के लिए सैंपल एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजा जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने ब्रिटेन से लौटने वाले सभी नागरिकों की विशेष निगरानी और कोविड जांच के आदेश जारी किए थे। मुनिकीरेती क्षेत्र में सीएमओ टिहरी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने दो चेक पोस्ट पर विशेष रूप से ब्रिटेन से लौटने वाले नागरिकों की जांच के लिए व्यवस्था की गई है। बीते 27 दिसंबर को चौदह बीघा मुनिकीरेती निवासी एक दंपती और उनके आठ वर्षीय पुत्र की कोविड जांच लिए सैंपल भेजा गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि इन तीनों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें दंपती की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उनके पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह परिवार धर्मपुर देहरादून में रह रहा है। देहरादून की टीम ने इस बालक को होम आइसोलेशन पर रखा है। इस बालक में कोरोना का न्यू स्ट्रेन है या नहीं इसकी पुष्टि अभी होनी बाकी है। जिसके लिए सैंपल जांच के लिए (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज सेंटर) एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजा जाएगा। इस बालक की जिनोमिक स्टडी होगी। उसके बाद ही न्यू स्ट्रेन का पता चल पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












