हेलमेट पर चालान को लेकर राजपुरा क्षेत्रवासी नाराज, सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र की गलियों में हो रहे हेलमेट के चालान को लेकर क्षेत्रवासी नाराज है। इसी संबंध को लेकर गोलज्यू महाराज स्थापना समिति अध्यक्ष रविन्द्र बाली के नेतृत्व में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया गया है कि क्षेत्र मे नई चौकी खुलने से अवैध कार्यों पर तो रोक लगी नहीं लेकिन पुलिस के द्वारा गली मोहल्लों में अपने वाहनों से निकलने वाले लोगों को बगैर हैलमेट चालन काट कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री करती नजर आ रही है। जिससे क्षेत्र में रहने लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है। उनका कहना है कि गली मोहल्लों में हेलमेट की अनिवार्यता समाप्त की जाये। ज्ञापन में चेताते हुए कहा गया है कि शीघ्र ही मोहल्ले की गलियों में दुपहिया वाहनों पर चालान बंद नहीं किया गया तो समिति प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होगी।
ज्ञापन देने वालों में गोविन्द बगड़वाल, पवन बिष्ट, हितेष शर्मा, राधेश्याम रावत, पवन साहू, मनोज कश्यप, प्रकाश चन्द्र, पंकज, तरूण कुमार रॉय, शेरू, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440