रिटायर्ड फौजी ने कुछ लोगों पर लगाया भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रिटायर्ड फौजी ने कुछ लोगों पर भूखंड पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे डराया-धमकाया जा रहा है। जिससे उसे जान माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। ग्राम हैड़ागज्जर पोस्ट अर्जुनपुर निवासी रिटायर्ड फौजी नन्दन सिंह खाती पुत्र ज्ञान सिंह खाती के अनुसार उसने 12 मार्च 2019 को रविन्द्र प्रताप सिंह व मुन्नी देवी निवासी धौलाखेड़ा से एक प्लाट खरीदा। जिसकी रजिस्ट्री भी करा ली गई। नंदन खाती के अनुसार जब वह दीपावली से कुछ दिन पूर्व भूखंड की घेराबंदी करने पहुंचा तो रविन्द्र, मुन्नी व मुन्नी का बेटा महेंद्र भूखंड पर कब्जे की नियत से उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गये। इस बीच उसने न्यायालय में दीवानी वाद दायर किया। जिसमें न्यायालय ले स्टे आदेश पारित कर उक्त लोगों की गतिविधियों पर रोक लगा दी। घ्रिटायर्ड फौजी के अनुसार 30 नवम्बर को वह जब अपने भूखंड में खेती का कार्य कर रहा था तभी मुन्नी देवी, महेंद्र सिंह नौला निवासी कुंवरपुर देवला तल्ला, आनंद सिंह दरम्वाल निवासी रामपुर रोड अपने 8-10 अन्य साथियों के साथ भूखंड में आ धमके और धक्का-मुक्की करने लगे। साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके लिए उसे दूरभाष पर भी धमकाया गया। पीड़ित के अनुसार उसे आरोपियों से जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   अब पैदल चलना होगा आसानः नैनीताल जिले में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर भी होगी कार्रवाई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440