समाचार सच, देहरादून। डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत हरिद्वार रोड भानियावाला सतनाम ढाबे के पास हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे खड़े पिता-पुत्र टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल है। घायल को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। वहीं, आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र के सुनार गांव निवासी आइटीबीपी से रिटायर इस्पेक्टर धीरज सकलानी अपने पुत्र विपिन सकलानी के साथ सतनाम ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान हरिद्वार रोड से एक स्विफ्ट डिजायर कार ने तेज रफ्तार से उनको जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल धीरज सकलानी और विपिन सकलानी पुत्र धीरज सकलानी को हिमालयन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने धीरज सकलानी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












