हल्द्वानी में सड़क हादसा, बागेश्वर के युवक की मौत, बाइक शोरूम में करता था नौकरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक सड़क हादसे में बागेश्वर के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह यहां एक बाइक शोरूम में नौकरी करता था। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अस्तपाल की की सूचना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर निवासी ललित कुमार सिंह (40) पुत्र गोपाल सिंह हल्द्वानी एसटीएच के पास ही किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। यहां वह एक बाइक शोरूम में नौकरी करते थे। रविवार रात वह स्कूटी से घर की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि उनकी स्कूटी एसटीएच की चहारदीवारी से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई और वह ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें एसटीएच लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   होली में किए गये सरल अचूक उपाय, जिससे सभी तरह का संकट हो दूर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440