बदरीनाथ हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने से रास्ता बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर रविवार सुबह बाजपुल चाडा पिनौला व टैयापुल के पास भूस्खलन हो गया। हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने से रास्ता बंद हो गया। जिससे बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी रुकी हुई है।

रास्ता बंद होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। वहीं, हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते मारवाड़ी पुल में बदरीनाथ धाम जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया है। हाईवे बंद होने से तीर्थ यात्री परेशान हैं। यहां पानी व खाने की व्यवस्था न होने से यात्री भूखे प्यासे ही रास्ते पर बैठे हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के मुख्य पड़ाव पीपलकोटी में शौचालय और पेयजल का अभाव बना है जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिला तीर्थयात्रियों को उठानी पड़ रही है। मायापुर, गडोरा, पाखी, हेलंग, जोशीमठ में भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। लोगों का कहना है कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को हेलिकॉप्टर सेवा से तो जोड़ दिया गया है लेकिन यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाएं नहीं दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम चढ़ावा घोटाले में बड़ा खुलासा: VIP दर्शन की आड़ में दान समेटता था आरोपी, तीसरी गिरफ्तारी से खुलीं कई परतें
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440