सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है भुना काला चना, जानें फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। विटामिन सी, ए, विटामिन बी6, फॉलेट, नियासिन, थियामिन, आयरन, फास्फोरस, फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का खजाना कहे जाने वाले रोस्टेड काला चना आप भले ही स्वाद या स्नेक्स के तौर पर खाते हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि काले चने सेहत से जुड़े कई फायदों के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं काले चने के सेवन से आपको कौन-कौन से लाभ हो सकते हैं…

रक्त शर्करा नियंत्रण में
रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत आवश्यक होता है। ऐसे में काले चने खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। एक शोध के अनुसार, काले चने में स्टार्च के साथ ऐमिलोज नामक एक विशेष तत्व मौजूद होता है, जो आपके द्वारा खाए गए पदार्थों से रक्त में शर्करा के मिलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। यही नहीं काले चने के सेवन से कुछ हद तक इंसुलिन की सक्रियता को भी बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के रक्त शर्करा स्तर के नियंत्रण में सहायक हो सकता है।

मजबूत मांसपेशियों के लिए
काले चने के सेवन से मसल्स बिल्डिंग और नई सेल्स के निर्माण में सहायता मिलती है। वहीं प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माने जाने वाला काला चना प्रोटीन के अच्छे स्रोत में काला चना आपकी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में एक अहम भूमिका निभा सकता है।

यह भी पढ़ें -   वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी तक का सफर, अब आईपीएस बने डॉ. जगदीश चन्द्र

बेहतर पाचन के लिए
काले चने को आपके अच्छे पाचन के लिए फायदेमंद माना गया है। एक शोध में पता चला है कि, चने में मौजूद फाइबर के कारण यह पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके अलावा काले चने के सेवन से मलत्याग की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

स्वस्थ त्वचा के लिए
काले चने के सेवन के अलावा इस के आटे से तैयार उबटन को त्वचा की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरी ओर, एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त काले चने का उबटन आपकी त्वचा को किसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाने में भी सहायक हो सकता है।

वजन कम करने में
एक अध्ययन के अनुसार, फाइबर और प्रोटीन से युक्त काले चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स यानी शुगर की मात्रा कम होती है, जिससे यह मोटापे के जोखिम को कम करने के साथ ही संपूर्ण शरीर के वजन नियंत्रण में सहायक हो सकता है। इसलिए जो लोग अपने बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, वे लोग अपने आहार में काले चने को शामिल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440