टीपीनगर में हुई चोरियां का माल खरीदने वाले मुरादाबाद के सुनार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिनों टीपीनगर में लगातार हुई चोरियों का माल खरीदने वाले सुनार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा टीपीनगर क्षेत्र में लगातार हुई चोरी / नकबजनी की घटनाओं में पीडित व्यक्तियों की चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी करने के लिये क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी को कड़े निर्देश दिये गये साथ ही एसपी सिटी हरबन्स सिहं को पुलिस कार्यवाही का प्रभावी पर्यवेक्षण करने हेतु आदेशित किया है उक्त आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी कोतवाल हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीमें गठित की गयी थी टीमों द्वारा टीपीनगर क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरें खंगाल कर तथा मुखबिर एवं साक्ष्यों के आधार पर अथक प्रयासों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद करने में सफलता पायी।
परंतु गैंग में शामिल सुनार लगतार फरार चल रहा था जो चोरी के माल की खरीद फिरोक्त करता था।
पुलिस टीम ने सुनार को रूद्रपुर से गिरफ्तार किया। पकड़े गये सुनार ने अपना नाम मेवा राम पुत्र मूलचन्द्र निवासी डबलफाटक मोहल्ला नेता कालोनी मजोला, मुरादाबाद बताया। पूछताछ में उसने बताया कि घटनाओं में शामिल आरोपी चोरों से चुराया हुआ माल खरीदा था जिसे उसने गला दिया था। शेष चुराई हुई चैन अपने पास रख ली और उसने अपने गले में पहन ली। इससे पहले भी वह चोरी के माल खरीदने के मामले में बेंगलूर मे जेल जा चुका है। आरोपी के कब्जे से सोने की चेन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी टीम टीपीनगर प्रभारी पंकज जोशी, कानि0 तारा सिंह, अनिल टम्टा आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 अगस्त 2026, रविवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440