रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े पड़ी डकैती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। नगर कोतवाली के राजपुर रोड़ क्षेत्र में स्थित रिलाइंस ज्वैलरी शॉप में कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। लाखों रूपये की ज्वैलरी लेकर फरार हुए बदमाशों की तलाश के लिये एसएसपी के निर्देश पर विशेश टीम का गठन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना उस समय घटित हुई जब पूरा शहर हाई अर्लट पर था। क्योंकि देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आयी हुई है आज वह राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थी।

गौरतलब है कि महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर शहर दूसरी बार चर्चा में आया है। इससे पूर्व एक बड़ी चर्चा का विषय देहरादून उस समय बना था जब प्रतिभा ताई पाटिल राष्ट्रपति थी और वह देहरादून आयी हुई थी उस समय दून पुलिस ने मुठभेड में राणवीर नामक युवक को मार गिराया था। इस मामले में एसओजी सहित कई पुलिस कर्मियों को जेल जाना पडा था। इतफाक आज भी राष्ट्रपति देहरादून में हैं। और तमाम पुलिस महकमा उनकी सुरक्षा को चाक चौबंद करने में जुटा हुआ है और ऐसे में ही बदमाशों ने मौका पाकर एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि शहर हाई अर्लट पर है और कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता है लेकिन ऐसे में बदमाशों ने इतनी बडी घटना को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें -   चमोली में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना: नाले में जिंदा मिला नवजात, मुंह में ठूंसा था रबर, ग्रामीणों ने बचाई जान

इधर रिलायन्स के ज्वैलरी शो-रूम में हुई लूट की घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में सर्विलांस, सीसीटीवी व घटना के सम्बन्ध में जानकारी व संधिक्तो से पूछताछ हेतु अलग-अलग 04 टीमों का गठन किया गया। जिनके द्वारा पूर्व में घटित इस प्रकार की घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए प्रकाश में आये गैंगो की अध्यतन स्थिती की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी करने पर उडीसा, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल तथा दिल्ली में भी रिलायन्स ज्वैलरी शो-रूम में इस प्रकार की घटनाएं होना प्रकाश में आया है। शुरूवाती जांच में घटना में संलिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जिसमें बिहार से सम्बन्धित गैंग का उक्त घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं पुलिस अधीक्षक नगर के साथ मिलकर गठित पुलिस टीमों के कार्यों की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नशा मुक्ति केंद्र में बड़ी लापरवाही उजागर! संयुक्त निरीक्षण में दवाइयों की गड़बड़ी, गंदगी और मानकों का उल्लंघन मिला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440