उत्तराखण्ड में चलती बोलेरो पर गिरी चट्टान, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। यहां भीषण हादसे की खबर है। जिले के मानसरोवर मार्ग धारचूला-गुंजी में थक्ती झरने के समीप चट्टान खिसक कर बोलेरो कैंपर के ऊपर आ गिरी। इस हादसे में नौ लोगों की दबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौके पर संयुक्त टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। जेसीबी के माध्यम से मलवा हटाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की दोपहर के समय हुआ है। अब तक मिल रही सूचनाओं के अनुसार डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था। इस बीच पहाड़ी से विशालकाय चट्टान गिर गई। जिससे जीप मलवे में दब गई। यह वाहन नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताया जा रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, उस इलाके में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। बहरहाल हादसे की सूचना के बाद पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पर जेसीबी के माध्यम से मलवा हटाने का काम किया जा रहा है। इस हादसे में अब तक नौ लोगों के दबने की आशंका है। हालांकि हादसे के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   135 दिन से धरने पर बैठे लैब टेक्नोलॉजिस्ट, सरकारी अस्पतालों की लैब को लेकर फिर उठे सवाल; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440