समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार आरटीओ चौकी पुलिस ने बीती देर शाम कुसुमखेड़ा में चैकिंग के दौरान एक टुकटुक को रोक लिया। जब चालक से कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो वह इधर-उधर की बातें बनाने लगा। पुलिस कर्मियों ने टुकटुक की तलाशी ली तो उसमें से दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर टुकटुक सवार पंकज टम्टा पुत्र रामगोपाल निवासी कुमाऊं कॉलोनी काठगोदाम व प्रशांत पुत्र धर्मवीर मूलनिवासी फरीदाबाद, हाल निवासी मुखानी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने बाइक में देशी शराब लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। हरिपुर हरसान बाजपुर निवासी तस्कर बक्शीश सिंह पुत्र गोपाल सिंह के पास से पुलिस को 33 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












