ऑनलाइन सरेण्डर वाहनों में नियम संशोधित हो: बिष्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ऑनलाइन सरेण्डर वाहनों में विभाग नियम सुधार को लेकर गोला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने एक ज्ञापन एआरटीओ प्रशासन को सौंपा।
गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने सम्भागीय परिवहन कार्यालय में उपस्थित एआरटीओ प्रशासन संदीप वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खनन में चलने वाले वाहन जो जून में ऑनलाइन सेरेण्डर हो गये हैं और विभाग में वाहनों के कागज जमा नहीं किये गये बाद में पता चला कि जून में सरेण्डर वाहनों के कागज भी कार्यालय में जमा किए जायेंगे। जब वाहन स्वामी कागज देने आ रहे हैं तो उनसे वाहन की फिटनेस के कागज भी मांगा जा रहा है। जबकि कोरोना संक्रमण काल के दौरान ही कई वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गयी है। ऐसे में वाहन स्वामियों को विभाग नये नियम बनाकर वाहन स्वामियों को परेशानी में डाल रहे हैं। ज्ञापन में कहा कि वाहन की फिटनेस की अनिवार्यता का नियम हटाने का प्रावधान लागू करें जिससे वाहन स्वामी अपने वाहन के कागज सरेण्डर करने में परेशान न हो गौला खनन मजदूर समिति ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि इस आदेश को अतिशीघ्र वापिस लिया जाय।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440