फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून में ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आइएसबीटी के निकट फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला सहित तीन आरोपितों ने नौ लाख रुपये की ठगी कर दी। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गहली यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि रेखा भट्ट, सुमन लाल व इलमचंद ने आइएसबीटी के निकट फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये ले लिए। मुकेश कुमार ने जब इकरारनामा बनाने की बात की तो आरोपित टाल मटोल करने लगे। इसी तरह तीनों आरोपितों ने जयश्री देवी आमपड़ाव कोटद्वार और दीवान सिंह निवासी ग्राम कुंडबगड़ जिला चमोली गढ़वाल से भी फ्लैट के नाम पर तीन-तीन लाख रुपये ले लिए। नेहरू कॉलोनी के एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि महिला रेखा भट्ट, सुमन लाल और इलमचंद निवासी माता मंदिर रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440