दुखद समाचार: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर है।
बता दें कि प्रकाश पंत लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। हाल ही में उनके सभी विभागों का जिम्मा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को सौपा गया था।
मंत्री प्रकाश पंत प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों में से थे। लेकिन लगभग दो माह से वे बेहद बीमार चल रहे थे। वह पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे उसके बाद हाल ही में वह अमेरिका इलाज के लिए गए थे।
पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और वित्त मंत्री प्रकाश पंत राज्य भाजपा की रीढ़ थे। कई बार अपने राजनीतिक कौशल से श्री पंत ने सरकार को सदन से लेकर बाहरी मोर्चों पर आगे बढाया। मूलतः पिथौरागढ़ में 11 नवंबर सन 1960 को जन्मे प्रकाश पंत के अपने पीछे पत्नी तथा 1 पुत्र व दो पुत्रियों को शोकाकुल छोड़ गये हैं।
सर्वप्रथम भाजपा के टिकट पर 1998 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए प्रकाश पंत 2002 के आम चुनाव में प्रथम बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और विधानसभा अध्यक्ष रहे। वर्ष 2007 के आम चुनाव में वह पुनः सदस्य निर्वाचित हुए और पर्यटन तथा पेयजल मंत्री रहे। वर्तमान में भी आबकारी, पेयजल, श्रम, नियोजन तथा संसदीय कार्य मंत्री थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026: रविवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें अपना भविष्य
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440