सखी सहेली ग्रुप का उद्देश्य गरीब, असहाय वृद्धों की सेवा करना है: मंजू वार्ष्णेय

खबर शेयर करें

Sakhi Saheli Group aims to serve poor, helpless old people: Manju Varshney

समाचार सच, हल्द्वानी। सखी सहेली गु्रप का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय वृद्धों की सेवा करने के साथ – साथ धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सहयोग करना है। सखी सहेली ग्रुप की अध्यक्षा मंजू वार्ष्णेय द्वारा आज वार्षिकोत्सव के अवसर पर गु्रप की सभी महिलाओं द्वारा विष्णुपुरी मंदिर में महाआरती भी की गयी।

सखी सहेली ग्रुप की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय ने बताया कि हमने सखी सहेली ग्रुप के माध्यम से वृद्धाश्रम के वृद्धों की सेवा करी संस्कृत विद्यालय व बेरी पड़ाव स्थित लक्ष्मी मंदिर में तुलसी पूजन भी किया। महामंत्री सुमन वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कहा की हम अपने ग्रुप के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करते रहते हैं साथ ही समय – समय पर असहाय व गरीबों की सहायता करने में अग्रिम भूमिका निभाते हैं वहीं परीक्षाओं में अव्वल आए छात्र – छात्राओं का हौंसला बुलंद करने में उनका गु्रप हमेशा आगे रहता है।

यह भी पढ़ें -   मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए सीएम योगी, पंचूर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, अर्थी को दिया कंधा

कार्यक्रम में सभी सखियों ने नाचते गाते, भजन कीर्तन करते हुए बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की संरक्षिका शकुंतला वार्ष्णेय, संरक्षिका सुचित्रा जायसवाल, विद्या महतोलिया, बेला तोलिया, सुमित्रा प्रसाद, तरुण सक्सेना एवं उनकी टीम सखी सहेली ग्रुप की सभी सखियां उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा के होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला 39 वर्षीय व्यक्ति का शव
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440