Salman Miyan reached Haldwani from Ala Hazrat Dargah Bareilly, appeals to the railway affected – you all keep patience
समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली मरकश आला हजरत दरगाह से पहुंचे सलमान मियां ने रेलवे प्रभावितों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने रेलवे से भी जरूरत के हिसाब से भूमि लेने को कहा है। साथ ही प्रभावितों को बसाये जाने पर जोर दिया है। जुम्मे की नमाज के बाद आला हजरत दरगाह से पहुंचे सलमान मियां ने यहां मुजाहिद चौक, गफ्फारी मस्जिद में आवाम को संबोधित किया और धैर्य बनाये रखने की अपील की।
उन्होंने सवाल उठाया कि उजाड़ा जा रहा है तो बसायेगा कौन। उन्होंने कहा कि रेलवे की सुविधा विस्तार उचित है। रेलवे इस पर काम करे। लेकिन रेलवे काम के हिसाब से ही भूमि ले। जरूरत से अधिक भूमि लेकर आवाम को बेघर न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताएं। विरोध कतई हिंसक नहीं होना चाहिए। आवाम प्रशासन को सहयोग करे। उन्होंने उच्च न्यायालय के फैसले का भी स्वागत किया। साथ ही प्रदेश सरकार से प्रभावितों को सर्वाेच्च न्यायालय में पक्ष रखने के लिए समय देने की भी अपील की। सलमान मियां ने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अपील की कि वह जरूरत के हिसाब से ही भूमि लेने के लिए रेलवे महकमे के साथ विचार-विमर्श करे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















