
समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल के प्रथम बार हल्दूचौड़ मण्डल पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
यहां पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाश नागिला के निवास में आयोजित स्वागत समारोह में बोलते हुए बीजेपी किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री कुकसाल ने सभी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा की उनको जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई है वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किसान हितो के लिए कार्य करेंगे और किसानों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर किसान तक पहुंचाने का काम करेंगे।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष भाजपा दीपक बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, रविन्द्र बाली आर्य, तारा चंदोला, रूक्मणी नेगी, दिनेश सागर, किशोर जोशी, विजय लोहनी, नरेश सिरोही, सुभम अंडोला सोनू चंदोला सहित आदि भाजपाई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भैरव खोलिया ने किया।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440