नगर पंचायत लालकुआं द्वारा किया गया राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्दूचौड़ परिसर को सैनिटाइज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुंआ। हल्दूचौड़ नगर पंचायत लालकुआं द्वारा शनिवार को यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर एवं निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का सैनिटाइज किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा जोशी के आग्रह पर नगर पंचायत द्वारा उक्त दोनों परिसरों का सैनिटाइजेशन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह ने कहा कि डॉ मीरा जोशी यहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी होने के अलावा वर्तमान समय में कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी के लिए नोडल अधिकारी भी हैं तथा कोविड-19 को लेकर के उनके द्वारा पूरी शिद्दत के साथ अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। इसके अलावा उनके द्वारा दोनों अस्पताल परिसरों को सैनिटाइजेशन किए जाने का आग्रह करना बेहद सराहनीय है। इधर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा जोशी ने नगर पंचायत द्वारा उन्हें सहयोग किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया डॉ मीरा जोशी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी चिकित्सा संबंधी दिक्कत ना हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें तथा मास्क पहनकर ही अस्पताल परिसर में प्रवेश करें। उन्होंने कहा कि हमारी यह सावधानी हमें कोरोना महामारी के जंजाल से शीघ्र ही मुक्ति दिलाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440