महानगर के पूरे बाजार क्षेत्र में किया जाये सेनिटाइज

खबर शेयर करें

मटर गली व्यापारी एसो ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से लगाई गुहार

समाचार सच, हल्द्वानी। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए महानगर के पूरे बाजार क्षेत्र में सेनिटाइज किया जाये। एसो के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली एवं महामंत्री पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप कहा है कि अगर गाइडलाइन के हिसाब से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाता है तो बाजारों व दुकानों के आसपास स्वास्थ्य सुरक्षा के हिसाब से सेनिटाइज व दवा का छिड़काव करवाया जाए।
उनका कहना है कि कोविड-19 करोना महामारी के संवेदनशील इलाकों में भी छिड़काव किया जाए बरसात के इस मौसम में मलेरिया-डेंगू भी अपने पैर पसार सकता है, इससे भी आम जनमानस को निजात दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी व्यापारी तथा कारोबारी इस कोरोना काल में अति आवश्यक सेवाएं दे रहे हैं, इनके सुरक्षा के दृष्टि से बाजार व दुकानों के आस-पास सेनिटाइज करवाना जरूरी हो गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि शीघ्र ही उनकी मांग पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही होनी चाहिए। जिससे समस्त व्यापारी वर्ग सुरक्षित रह सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440