साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने कराया 4 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति द्वारा सामूहिक निर्धन कन्या विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 4 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामकर जन्मों तक साथ रहने का वचन लिया। वहीं, इस सामूहिक विवाह समारोह में समिति ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आपको बता दें कि साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति के द्वारा हल्द्वानी में हीरा नगर स्थित श्री गोल्ज्यू महाराज मंदिर में निर्धन कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर 4 कन्याओं का विवाह धूमधाम से किया गया। वहीं, वैदिक मंत्रोचार के साथ धार्मिक रीति रिवाज से चारों कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें सपना संग अर्जुन, सागर संग निशा, तिलक संग लक्ष्मी, अंकित संग पलक जोड़े शामिल है। सभी जोड़ों को पारिवारिक उपयोग हेतू पलंग बिस्तर सहित, प्रेशर कुकर तथा रसोई में उपयोग होने वाले समस्त बर्तन उपलब्ध कराये गये। साथ ही शादी के कपड़े प्रत्येक जोड़े को भेंट किये गये।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने जारी किया 25 जून तक का पूर्वानुमान

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बहुत से गरीब परिवार कन्या की शादी पैसों के कारण धूमधाम से नहीं हो पाती है। ऐसी ही कन्याओं की शादी का बीड़ा समिति उठाती है और उनके सुखी भविष्य जीवन की मंगल कामना के साथ उनकी शादियां करवाता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी वार्ड-9 का चुनाव रद्द: पार्षद का निर्वाचन अवैध घोषित, तीन माह में होंगे दोबारा चुनाव

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष दया विनवाल, सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, लीला मनराल, हेमा चिलवाल, रमेश चन्द्र, कमला जोशी, विमला कान्डपल, दीपा जोशी, लीला कोठारी, पुष्पा उप्रेती, बिना पाठक, ममता जोशी, कन्चन शर्मा, मधु बिष्ट, गीता पन्त, पूर्व पार्षद शोभा बिष्ट, रेनू अधिकारी, चम्पा तिर्पाठी, लता बोरा, मन्जू शाह सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440