सौहार्द जन सेवा समिति ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 शिक्षकों को सौहार्द शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही एक आरटीआई कार्यकर्ता तथा तीलू रौतेली पुरस्कार 2023 से सम्मानित होने वाली एक महिला को भी को सौहार्द सेवा सम्मान सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शिल्पा जोशी तथा विशिष्ट अतिथि शांति जीना द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तद्पश्चात डॉ0 गीता मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना से सम्मान समारोह का शुरूआत की गयी। मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 लोगों शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन में मीना सती, अमृता पांडेय, डॉ गीता मिश्रा., विद्या महतोलिया, डॉ भगवती पनेरू, दीपक भाकुनी सहित आदि कवियत्रियों ने अपनी रचना प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें -   महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पास होने पर मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोेदी का किया आभार व्यक्त

इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने अतिथियों एवं समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए महान शिक्षक पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्ण जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चुनाव संस्था द्वारा किया गया। उनका कहना था कि शिक्षक वही नहीं होता जो मात्र स्कूलों में पढ़ाता है बल्कि अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज कों एक नयी दिशा प्रदान करता हैं। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक पी.सी.पंत द्वारा संस्था के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती विद्या महतोलिया ने 2023 की तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मंजू पांडेय द्वारा संस्था को 51सौ रुपये का चैक प्रदान किये जाने के लिये उनका आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   २३ सितम्बर २०२३ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका …

कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव ममता भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था की उपसचिव कविता तिवारी, मोहन चंद्र जोशी, जन संपर्क आधिकारी माया उप्रेती, पदाधिकारी कांता कोरंगा, प्रेेमा पाठक, कल्पना रावत, लता बोरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संस्था द्वारा सम्मानित होने वाले शिक्षक व समाज सेवी:
1- श्रीमती भारती खोलिया प्रधानाध्यापिका (रा.उ.प्रा.वि.,कठघरिया)
2- श्रीमती मंजू पांडे सहायक अध्यापिका मुखानी (तीलू रोतेली पुरूस्कार से सम्मानित)
3- श्रीमती भगवती पनेरू (से. नि.प्रवक्ता बिङला स्कूल)
4- श्री मदन गिरी गोस्वामी (रा.इ.का. मोतीनगर)
5- श्री चंद्र शेखर जोशी (रा.आ. उ.प्रा.वि., छडायल)
6- श्री हेमंत गोनिया, आरटीआई कार्यकर्ता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440