समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में एक स्कूल की बस ने एक फौजी की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में फौजी की मौत हो गयी। फौजी छुट्टी लेकर यहां परिवार में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिये आया हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करनपुर रामनगर निवासी 23 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा हिमाचल में पैरा कमांडों के रूप में तैनात था। बीते दिनों हिमांशु छुट्टी लेकर अपने ही परिवार के एक विवाह समारोह में आया हुआ था। बीते दिवस शुक्रवार की सुबह हिमांशु मेहरा ग्राम कानियां से बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में पीछे से जोर से टक्कर मार दी। जिससे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सरकारी चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्रवाई कर उसे परिजनों को सौंप दिया। इधर सूचना के बाद मृतक फौजी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440