नैनीताल में कल भी स्कूलों की छुट्टीः ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम का बड़ा आदेश, 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद नैनीताल के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने 10 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही वर्षा के चलते नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   9 जुलाई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश बनी आफत! 71 सड़कें बंद, 20 की मौत, 5 जिलों में 48 घंटे बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440