समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। उक्त जानकारी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कही है।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले में केंद्र की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन जारी होने के बाद ही राज्य सरकार फैसला लेगी।

ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



