अनियन्त्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, हल्द्वानी के तीन युवक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीती रात्रि हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे मार्ग पर स्कूटी के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर आम पड़ाव संकरापुल के पास बीती रात एक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार राजपुरा निवासी अरूण, चिराग व एक अन्य युवक घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440