रेलवे स्टेशन से उड़ाई स्कूटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में वाहन चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वाहन चोरों ने रेलवे स्टेशन से एक स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। गौजाजाली निवासी फराज शमसी ने बताया कि वह बीती शाम किसी काम से रेलवे स्टेशन गया था। जहां उसने अपनी स्कूटी संख्या यूके 04एस-0765 को रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ा कर दिया। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटा तो स्कूटी गायब थी। उसने स्कूटी की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि स्कूटी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।

पीड़ित ने पुलिस से स्कूटी बरामदगी की गुहार लगाई है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का कड़ा पहरा, भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440