हल्द्वानी में इस होटल के कमरे से आई चीखने की आवाजें…फिर बाथरूम में मिला युवक का शव!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र में स्थित एक होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। युवक का शव होटल के कमरे के बाथरूम से बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के समीप स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल साहब पटेल ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार सुबह होटल में कमरा लेकर रुका था।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2025ः 14-15 जून को चलेगी विशेष शटल सेवा, प्रशासन ने तय किया किराया और यातायात व्यवस्था

होटल कर्मचारियों के मुताबिक रात के समय युवक के कमरे से तेज आवाजें और चीखने-चिल्लाने की ध्वनि सुनाई दी। काफी देर तक आवाजें आने के बाद स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर कर्मचारियों ने मास्टर की की मदद से दरवाजा खोला।

कमरे के अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। युवक बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ा मिला। कमरे और बाथरूम में उल्टी फैली हुई थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -   निकाह की खुशियां मातम में बदलीं: मेहर और कथित दहेज विवाद के बीच दुल्हन के पिता की मौत, बारातियों पर फूटा गुस्सा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक हल्द्वानी किस उद्देश्य से आया था और घटना के पीछे क्या परिस्थितियां रहीं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440