मासूम से दुष्कर्म करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार के ऋषिकुल में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दूसरे आरोपी राजीव कुमार को पुलिस ने सुल्तानपुर के पास से रविवार सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। शनिवार को आरोपी के छोटे भाई गौरव कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया था।
आरोपी के भाई से मिली जानकारी के आधार पर सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने राजीव को दबोच लिया। आरोपी को अब हरिद्वार लाया जा रहा है। घटना के मुख्य आरोपी को पहले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 20 दिसंबर को 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव आरोपी राजीव के घर से बरामद किया था। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजीव और उसके भांजे के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने आरोपी राजीव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440