समाचार सच, हल्द्वानी। सुशीला तिवारी चिकित्सालय में दो दिन के भीतर दूसरे कोरोना संक्रमित एक अधेड़ कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। संक्रमित को श्वांस संबंधी परेशानी होने पर अस्पताल भर्ती किया गया था। एक और संक्रमित की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन ने उसके परिवारजनों को क्वारेंटीन कर दिया है। जबकि संपर्क में आये लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौजाजाली शनि बाजार रोड में रहने वाले 56 वर्षीय अधेड़ को बीती 6 जुलाई को सांस लेने में परेशानी होने पर परिवारजन बेस अस्पताल लाए। जहां से उन्हें डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया। एसटीएच में मरीज की बीमारी संबंधी जांचों के साथ ही कोरोना सैंपल भी लिया गया। 7 जुलाई को इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार की तड़के इस व्यक्ति की एसटीएच में मौत हो गई। सूचना से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। चिकित्सकीय दल ने कड़ी सुुरक्षा के बीच शव को सील किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बरेली रोड स्थित कब्रिस्तान में कोरोना संक्रमित मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कोरोना संक्रमित की मौत के बाद हरकत में आ गया है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमित की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिवारजनों को क्वारेंटीन कर दिया गया है। साथ ही मृतक व उसके परिवार के संपर्क में आये लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। यहां बता दें कि एसटीएच में कोरोना संक्रमित की मौत का यह दो दिन के भीतर दूसरा मामला है। शनिवार को भी यहां कोरोना संक्रमित काठगोदाम निवासी एक सख्श की मौत हो गई थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



