अंब्रेला एक्ट के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अंब्रेला एक्ट के विरोध में डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर और एमकेपी के शिक्षक व छात्रों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान सचिवालय से पहले पुलिस ने आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन, वह नहीं माने जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कइयों को हल्की चोट भी आई है। बुधवार को डीएवी कॉलेज से चारों कॉलेज के शिक्षक और छात्र एकत्र हुए। यहां से सरकार के विरोध ने नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच किया। कहा कि सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन का प्रावधान वापस किया जाए। कूच के दौरान पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने आक्रोश जताते हुए सड़क पर लेट गए। छात्रों ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगने तक वहीं बैठने की चेतावनी दी। इस दौरान सत्यनारायण सचान, डीएस त्यागी, डॉ. अलका, सोनू द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव, राकेश सिंह, बिंदेश द्विवेदी, विकास शर्मा, महेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान उन्‍होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440