समाचार सच, हल्द्वानी। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की जिला युवा इकाई ने एसडीएम विवेक राय को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि आए दिन गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है पिछले 20 दिनों के अंतराल में गुलदार ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया जबकि कई लोगों को झपटने का प्रयास किया वही आज सुबह एचएमटी के पास एक मजदूर पर भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया उन्होंने मांग की है कि गुलदार को शीघ्र ही मारकर अथवा पकड़कर क्षेत्रवासियों को इसके आतंक से निजात दिलाई जाए। युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा की जिस प्रकार से इस समय जंगली जानवरों के शहरों के तरफ बढ़ते कदमों से मानवीय जीवन खतरे में पड़ता दिख रहा है इसके लिए वन विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए जिससे जंगली जानवर जंगलों से निकलकर शहर की वह रुख ना कर सके। ज्ञापन देने वालों में जगमोहन चिलवाल महानगर कोआर्डिनेटर, अजय कृष्ण गोयल महानगर प्रभारी, अतुल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष, नासिर सिद्दीकी महानगर प्रवक्ता, रवि नेगी युवा ग्रामीण अध्यक्ष, रवि यादव महानगर युवा महामंत्री, अंकित नगदली महानगर युवा संगठन मंत्री पदाधिकारी मौजूद थे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


