वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति ने किया अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार बुर्जगों का सम्मान

खबर शेयर करें

-वृद्धजनों से उनके असंख्य अनभुवों का लाभ लेना चाहिए: डॉ0 जोगेन्द्र सिंह पाल रौतेला
-हल्द्वानी ब्लॉक के उत्तराखण्ड बोर्ड के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर किया उत्साहवर्धन

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही हल्द्वानी ब्लॉक के उत्तराखण्ड बोर्ड के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

यहां रामपुर रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि मेयर डॉ0 जोगेन्द्र सिंह पाल रौतेला ने कहा कि हमें वृद्धजनों से उनके असंख्य अनभुवों का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें वृद्धजनों को इस प्रकार सम्मान देना चाहिए कि वे उम्र के अन्तिम पड़ाव में किसी के मोहताज न हों। उन्होंने मेधावी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को समाज के लिए कुछ नया करना का हौंसला होना चाहिए। बच्चांे को अपने बुजुर्गों से आर्शीवचन के साथ ही उनके द्वारा दी जा रही, सीख को अपनी जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बदरी विशाल’ से गूंजा धाम, सीएम धामी रहे मौजूद

विशिष्ट अतिथि पार्षद अमित बिष्ट ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से बुजुर्गों से हमें जो सीख मिलती है उसका अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन के हर क्षेत्र में और अधिक उन्नति करने की लगातार कोशिश करते रहने को कहा।

कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन करते हुए समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पाण्डे ने कहा कि मुख्य अतिथि श्री रौतेला के सहयोग से हम समिति के सभी कार्यों को सफलतापूर्वक चला पा रहे हैं। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के महामंत्री पीडी पाण्डे द्वारा समिति के विगत वर्ष किये गये कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस मौके पर समिति द्वारा अपने संस्थापक अध्यक्ष सेवानिवृत्त जज एम.एल. अग्रवाल के फोटो चित्र का अनावरण करके के साथ ही उनके पुत्र संजय अग्रवाल को शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर स्व0 एमएल अग्रवाल के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, छत के कमरे में मिला शव

इस कार्यक्रम में हल्द्वानी महानगर के ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने – अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर एक मिसाल कायम की है जिनमें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में डॉ0 आशुतोष पंत, दिव्यांग बच्चों के पढ़ाई के क्षेत्र में नैब संस्था के श्याम धानक, दिव्यांगता के बावजूद भी अनेक क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले भुवन चन्द्र गुणवंत, शिक्षा के में हरगोविन्द सुयाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र परगाईं को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के उत्तराखण्ड बोर्ड के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष डीके बल्यूटिया, श्रीमती भगवती बिष्ट, डीसी पंतोला, पी.एस. जन्तवाल, इन्दर सिंह निगल्टिया, विपिन चन्द्र बिष्ट, एम.एस. जन्तवाल, श्रीमती निर्मला दरम्वाल, शंकर दत्त तिवारी, श्रीमती सरोजनी तिवारी, सी.एम. पाण्डे, सुशील अग्रवाल पप्पी सहित समिति के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440