कांग्रेस के वरिष्ठ नेता घनश्याम करकेती का निधन, कांग्रेसियों ने जताया शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता घनश्याम करकेती के आकस्मिक निधन की सूचना से क्षेत्र के तमाम कांग्रेसी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है। आपको बता दें कि कांग्रेस से सांसद के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मनीष खंडूरी के चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घनश्याम ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की थी। साथ ही अप्रैल माह में सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस का चुनाव प्रचार में मुख्य भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण घनश्याम करकेती को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बीच आज उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घनश्याम करकेती के निधन पर कई सामाजिक कांग्रेसी व भाजपा नेता ने शोक प्रकट किया।

यह भी पढ़ें -   उधम सिंह नगर में दिल दहला देने वाला हादसा! टक्कर के बाद कार-बाइक बनी आग का गोला, दो युवकों की मौत, चालक फरार

घन दा की सेवा में लगे कमल करकेती, संतोष करकेती, उनके बड़े भाई के पुत्र भावेश करकेती, ललित करकेती ने उनकी आकस्मिक मृत्यु पर उनका कहना है कि चाचा तो बिल्कुल ठीक होने की स्थिति में थे हालात स्थिर चल रहे थे, परंतु एकाएक आपने हल्द्वानी के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर दुर्गापाल, आशा बिष्ट, डॉक्टर निशांत पपने, संजय नेगी, इंदर सिंह रावत आदि दर्जनों सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने घनश्याम करकेती की आकस्मिक मृत्यु होने पर गहरा दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: टंकी का ढक्कन खुलते ही दिखा मौत का फन! 6 फीट का ब्लैक कोबरा देख सहम गया परिवार

भाजपा नेता एवं सरकारी सस्ता गल्ला स्वामी पूरन चंद डॉरबी का निधन
रामनगर।
पूर्व भाजपा नेता एवं सरकारी सस्ता गल्ला स्वामी पूरन चंद डॉरबी के अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया है। पूरन के निधन पर भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट, इंदर सिंह रावत, सस्ता गल्ला विक्रेता यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, राजेश बंसल, प्रमोद अग्रवाल श्यामलाल आदि दर्जनों लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की कामना की।

कुलदीप अग्रवाल, रामनगर प्रभारी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440