समाचार सच, देहरादून। रिटायरमेंट के कुछ घंटों बाद ही उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएफएस विनीत पांगती का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पांगती वन विभाग में एपीसीसीएफ के पद पर तैनात थे। गुरुवार को रिटायर होने के बाद देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की वजह मल्टी आर्गन फेलियोर बताई जा रही है। वे लंबे समय तक वन विभाग में विभिन्न पदों पर रहे। उनके निधन से विभाग में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



