वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिये यह निर्देश, बाहरी लोगों को सत्यापन सुनिश्चित करें, फड़, ठेली वालों का भी सत्यापन अनिवार्य

खबर शेयर करें

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Senior Superintendent of Police Pankaj Bhatt gave this information in the monthly crime review meeting.

समाचार सच, हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि अधीनस्थ थाना-चौकियों में आने वाले फरियादियों की फरियाद को गंभीरता से लेते हुए उस पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही अपराध नियंत्रण को ठोस कार्य योजना बनाएं। अवांछित तत्वों व संदिग्धों पर कार्रवाई करें। अपराधिक तत्वों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने चौकी क्षेत्र में रह रहे किराएदारों व बाहरी लोगों का सत्यापन करना सुनिश्चित करें। साथ ही क्षेत्र में घूमने वाले फड़-फेरी वालों का भी सत्यापन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि विवेचक लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसएसपी ने माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया।

पर्यटन सीज़न के दृष्टिगत भारी वाहन शनिवार एवं रविवार को रात्रि में ही चलने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। आगामी कांवड़ मेला ड्यूटी/मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा ग्रस्त क्षेत्र को चिन्हित कर तत्काल वाचक को प्राप्त कराने के निर्देश दिए गए साथ ही आपदा उपकरण को तैयारी हालात में रखना सुनिश्चित करेंगे। आगामी पर्व बकरा ईद के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लाउडस्पीकर लगाने की संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति से ही लगवाए जाए। सीजन ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मियों के द्वारा अच्छी ड्यूटी दी जा रही है। समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया अपने थाना/चौकी में शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाएंगे। थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया मा0 न्यायालय से प्राप्त सम्मनों को तामिल करने के पश्चात तत्काल कोर्ट में प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। मा0 उच्च न्यायालय के निर्गत आदेशों का कठोरता से पालन करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही आदेशों को जी.डी. में अंकित करेंगे। कोतवाली हल्दवानी/मुखानी क्षेत्र में वाहन लूट, मोबाइल लूट की घटना का तत्काल अनावरण करने के दिशा निर्देश दिए गए। रामनगर क्षेत्र में गृह भेदन की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने प्रभावी पैकेट एवं गश्त लगाने के दिशा निर्देश दिए गए साथ ही गृह भेदन की घटनाओं का तत्काल अनावरण करने के दिशा निर्देश दिए गए।जुआ अधिनियम/शस्त्र अधिनियम/आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 107/116 के अंतर्गत कार्यवाही करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के साथ साथ प्रभावी गश्त लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। समस्त थाना प्रभारियों को ई चालान की व्यवस्था को अधिक से अधिक प्रभावी करने के दिशा निर्देश दिए गए। पहाड़ी क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पहाड़ से अवैध मादक पदार्थों एव वन्यजीव तस्करी की रोकथाम करने हेतु प्रभावी चौकिंग करना सुनिश्चित करें। समस्त थाना प्रभारी को बीट सूचना लिखने हेतु निर्देशित किया गया। ईनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने के लिए सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश देना सुनिश्चित करें।
माह में जनपद में कैंची धाम मेला ड्यूटी/सीजन ड्यूटी दुरुस्त करने एवं प्रभावी पुलिसिंग कर महत्वपूर्ण योगदान देने व सराहनीय कार्य करने के लिए उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक भवाली, डी०आर० वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ, हरपाल सिंह, प्रभारी साईबर सेल, आदेश कुमार, निरीक्षक यातायात नैनीताल, नन्दन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष भीमताल, भगवान सिंह महर, थानाध्यक्ष चोरगलिया महेश चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, भुवन सिंह राणा, थानाध्यक्ष खानस्यूं, मनोज सिंह नयाल, थानाध्यक्ष बेतालघाट, रजत कसाना प्रभारी सीसीटीएनएस, उ0नि0 दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी खैरना,उ0नि0 कृष्णा गिरी, प्रभारी चौकी कैंची धाम,उ०नि० बालकिशन आर्या, प्रभारी चौकी क्वारब, उ0नि0 शंकर नयाल, थाना बनभूलपुरा अ० उ०नि० गोविन्दी टम्टा, चौकी क्वारब, अ० उ०नि० तनुजा हयांकी, थाना मुखानी, कान्स० नरेन्द्र सिंह कोतवाली भवाली, कान्स० प्रयाग जोशी, कोतवाली भवाली, कान्स० पवन राणा कोतवाली भवाली,आरक्षी नापु प्रीतम सिंह, कार्यालय प्रधान लिपिक,उ0नि० अनिल कुमार, प्रभारी चौकी आम्रपाली उ०नि० अभिसूचना नन्दन सिंह कोरंगा, स्था0अभि0इ0 लालकुआँ, उ0नि० अभिसूचना सौरभ राठी, स्था0अभि0इ० रामनगर,आरक्षी दिनेश नगरकोटी एसओजी, सलीम अन्सारी, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार, आरक्षी विरेन्द्र गोले, थाना मल्लीताल, आरक्षी दीपक सिंह नेगी, हमराह क्षेत्राधिकारी नैनीताल, महिला आरक्षी भावना सैलाकोटी, अभियोजन कार्यालय नैनीताल,महिला आरक्षी देवकी विष्ट, अभियोजन कार्यालय हल्द्वानी,अनुचर आनन्द सिंह बिष्ट, बहुद्देशीय कार्यालय हल्द्वानी को बेस्ट एम्पलाई ऑफ द मंथ के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः जनहित खबर के बाद विवाद, पत्रकारों ने खोला मोर्चा

कैंची धाम स्थापना दिवस व भण्डारे के अवसर पर उत्कृष्ट वॉलिन्टीयर्स के रूप में कार्य करके यातायात / पार्किंग व्यवस्था को बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नीरज अधिकारी, अध्यक्ष भवाली टेक्सी चालक एसोसिएशन, अंकित सुयाल, राजाराम, पर्यावरण मित्र, नगर पालिका परिषद भवाली, राकेश वाल्मिकी, पर्यावरण हेड, नगर पालिका परिषद भवाली रोहित कुमार वाल्मिकी, पर्यावरण मित्र, नगर पालिका परिषद भवाली, रिक्कू वाल्मिकी, पर्यावरण मित्र, नगर पालिका परिषद भवाली,सुभाष वाल्मिकी, पर्यावरण मित्र, नगर पालिका परिषद भवाली लाल शाह, पर्यावरण मित्र, नगर पालिका परिषद भवाली प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें -   शरीर की गर्मी कम करने के कारगर उपाय

अपराध गोष्ठी के दौरान हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं, भूपेंद्र सिंह धौनी सीओ सिटी हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी सीओ रामनगर, श्रीमती विभा दीक्षित सीओ नैनीताल, नितिन लोहनी सीओ भवाली समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी/पी.ए.सी आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440