हल्द्वानी महानगर में अलग-अलग स्थानों में दो शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अलग-अलग स्थानों में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्ति के प्रयास कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार टीपीनगर चौकी पुलिस को गुरूवार सुबह सूचना मिली कि क्रेन में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बेस अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त टीपीनगर निवासी 45 वर्षीय गुंजन कुमार पुत्र कुलदीप प्रकाश के रूप में की है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   NEET पुनर्परीक्षा को लेकर हल्द्वानी में सख्ती, 9 परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेंगे विशेष प्रतिबंध

वहीं नैनीताल रोड में भी एक अज्ञात शव पड़ा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार गुरूवार को नैनीताल रोड में जजी के पास अज्ञात शव होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। इस पर शव को शिनाख्ति के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक के हूलिये से वह भिखारी किस्म का प्रतीत होता है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440