रेलवे इलैक्ट्रिशियन का शव नहर में पड़ा मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रेलवे के इलैक्ट्रिशियन का शव नहर में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाल जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया पुलिस मौत की वजह पैर फिसल कर नहर में गिरना मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन में तिकोनिया के समीप ़क्षेत्र के लोगों ने देखा कि नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना से क्षेत्र सनसनी फैल गयी। देखते-देखते लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार, एसएसआई कश्मीर सिंह व भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त काठगोदाम रेलवे स्टेशन में इलैक्ट्रिशियन के पद पर तैनात 52 वर्षीय सुमन लाल जीना के रूप में की गई। इस सूचना पर मृतक का पुत्र भी मौके पर पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि आज सुबह उसके पिता नैनीताल रोड स्थित जजी के पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से घर वापस नहीं लौटे थे। पुलिस आशंका जता रही है कि संभवतया पैर फिसल जाने के चलते वह नहर में गिर गये होंगे और बहकर यहां पहुंच गये। जिससे उनकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने पेश की मिसाल, 31 सदस्यों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440