नौकर ले उड़ा मालिक की स्कूटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने नौकर पर स्कूटी चोरी कर फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में कैनाल रोड शीशमहल निवासी कंचन प्रसाद ने कहा है कि द्वाराहाट अल्मोड़ा निवासी जितेंद्र सिंह नेगी उसकी बसंत विहार छोटी मुखानी स्थित ससुराल में घरेलू नौकर के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि बीती 26 अक्टूबर को वह घर में खड़ी स्कूटी संख्या यूके 04जे-8261 लेकर फरार हो गया है। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब उसने मैसेज पर स्वयं के दिल्ली होने की जानकारी दी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में स्कूल बंद, जानिए कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440