समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने सात जुआरियों को हजारों की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात मंडी चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र जोशी ने चौकिंग के दौरान जब टीम के साथ मंडी कैंटीन नंबर पांच के पास छापा मारा तो वहां सात जुआरी जुआ खेलते गिरफ्तार किये गये। पुलिस को मौके से 16700 रुपये की नगदी, मोबाइल फोन व ताश की गड्डी बरामद हुई। पकड़े गये जुआरियों ने अपने नाम संजय पुत्र रामचन्द्र निवासी सन्त आश्रम के सामने, सुशान्त पुत्र सतीश कुमार निवासी हिमालया फार्म, मनीष कुमार पुत्र स्व. सुशील कुमार निवासी चौधरी कॉलौनी, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी राम मन्दिर बगीचा अब्दुल्ला बिल्डिंग बरेली रोड, सुमित पाण्डे पुत्र महेश पाण्डे निवासी हिमालया फार्म अब्दुल्ला बिल्डिंग बरेली रोड, संदीप जैसवाल पुत्र स्व. रामलखन जैसवाल निवासी पाल कॉम्पलैक्स बरेली रोड व गौरव कुमार पुत्र हरेन्द्र कुमार निवासी हीरानगर बताये हैं। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












