हरिद्वार के दो होटलों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली-पंजाब से लाई जाती थी लड़कियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिलें में एक ओर लोग जहां भक्तिभाव से आते हैं तो वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में जिस्मफरोशी का शर्मनाक धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाल ही में हरिद्वार पुलिस द्वारा एक ऐसे ही सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। यहां पर दो होटल के मैनेजर सैक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे। रैकेट चलाए जाने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली और पंजाब की लडकियों से हरिद्वार के होटलों में जिस्मफरोशी कराने का पर्दाफाश करते हुए हरिद्वार के दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित दो होटलों में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने उनको रंगेहाथों पकड़ने के लिए खुद ग्राहक बन कर बात की। होटल मैनेजरों ने उनको व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेजी और उनके रेट बताए। इसके बाद 4 पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर होटल हिल व्यू और रैम्सन में गए। पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के होटल में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

उन लड़कियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वे काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थीं। उनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई, जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर रिहान व सोनू से कराई इन दोनों ने दोनों महिलाओं को पैसे का लालच दिखाते हुए जिस्मफरोशी के जंजाल में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार | पापांकुशा एकादशी आज, स्मार्त और वैष्णव दोनों रखेंगे व्रत, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने-अपने होटलों होटल हिल व्यू व होटल रैमसन में कमरे उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने होटल मैनेजर हिल व्यू रिहान एवं होटल मैनेजर रैमसन मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पुलिस ने दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस फिलहाल होटल मैनेजरों से पूछताछ कर रही है और उनसे सच उगलवाने की कोशिश कर रही है।

Sex racket busted in two hotels of Haridwar, girls used to be brought from Delhi-Punjab

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440