शिवसैनिकों ने बच्चों के बीच मनाया ठाकरे का 63वां जन्मदिन

खबर शेयर करें

Shiv Sainiks celebrated Thackeray’s 63rd birthday among children

समाचार सच, हल्द्वानी। शिवसेना प्रमुख उद्वव ठाकरे के 63वां जन्मदिन को शिवसैनिकों ने स्कूली बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया।

आज गुरूवार को शिव सैनिकों ने बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल चौक बाजार में विद्यार्थियों के साथ शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे का 63 में जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शिवसैनिकों ने बच्चों को फल और मिष्ठान वितरण किया और उनके दीर्घायु कि कामना की। प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर कहना था कि शिव सैनिक उद्दव ठाकरे के नेतत्व में देश में राष्ट्रीय हित, धर्म हित, समाज हित के लिए कार्य कर रहे हैं सभी शिव सैनिकों ने उद्दव ठाकरे के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक काम करने का आह्वान किया।
जन्मदिवस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, मंडल प्रमुख हेमन्त कुमार, मंडल सचिव पदम पाल, सरजू प्रसाद पांडे, संगठन मंत्री अशोक सिंधी, नगर उपाध्याय प्रमोद प्रमोद आर्य, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, नीरज नैनवाल सहित स्कूल के छात्र-छात्रए वह स्कूल स्टाफ सम्मलित हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440