राम मंदिर चंदा विवाद पर हल्द्वानी में गरजी शिव सेना, कालू सिद्ध बाबा मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर उठाई जांच की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मंगलवार को शिव सेना कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के श्री कालू सिद्ध बाबा मंदिर में विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव सैनिकों और राम भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और भगवान हनुमान के पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से प्रार्थना की कि यदि चंदे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषियों को कड़ी सजा मिले और भविष्य में प्रभु श्रीराम के नाम पर ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें -   बड़ी खुशखबरी! उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों से अब नहीं वसूला जाएगा एक भी रुपये का अतिरिक्त ऑनलाइन शुल्क

शिव सेना के मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में चंदे के दुरुपयोग से जुड़ी कथित खबरों ने कार्यकर्ताओं में नाराजगी पैदा की है। इसी के विरोध में मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े चंदे के मामले में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मंदिर निर्माण के दौरान शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए सहयोग का भी स्पष्ट विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला! बीकेटीसी का बड़ा एक्शन, प्रमोद नौटियाल सस्पेंड… जांच में मिले अनियमितता के संकेत

विरोध कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में “जय श्रीराम”, “जय बजरंग बली” और जांच की मांग से जुड़े नारे लगाए गए।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर, कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार ‘भईयू’, कुमाऊं मंडल सचिव पदमपाल, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी, महानगर प्रमुख सुनील गुप्ता, महानगर कार्यकारी प्रमुख मनोज गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, महानगर सचिव पुरुषोत्तम सिंह, पूरन सागर, महानगर संगठन सचिव प्रदीप पाठक, भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सूरज आर्य, महानगर प्रचार सचिव अक्षय मौर्य, आयुष वासने, गुरु वंश आहूजा, पवन नागर, बबलू गुप्ता, सागर, दीपू सहित अनेक शिव सैनिक एवं राम भक्त मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440