मकर संक्रांति से शुरू किया जाएगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए उत्तराखंडवासियों से भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत प्रदेश के 24 लाख परिवारों से संपर्क किया जाएगा। 15 जनवरी को मकर संक्रांति से यह अभियान देशभर में शुरू किया जाएगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की घोषणा करते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति से पांच फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में विहिप कार्यकर्ता उत्तराखंड के 14 हजार 526 गांव व 73 शहरों के 24 लाख परिवारों से संपर्क करेंगे। देश की हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय, क्षेत्र, भाषा के व्यक्तियों के सहयोग के साथ राम मंदिर एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा। असंख्य रामभक्तों के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए उन्होंने प्रत्येक राम भक्त से इस राम काज के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस जनसंपर्क अभियान में हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे और समाज स्वेच्छा से सहयोग करेगा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति उत्तराखंड के मंत्री रणदीप पोखरिया ने समिति की आधिकारिक घोषणा की। साथ ही प्रांत सेवा प्रमुख पवन कुमार और डॉ. विनय विद्यालंकार सह अभियान प्रमुख का कार्य देखेंगे। अनिल मित्तल, प्रभु दयाल और दिनेश पांडे हिसाब प्रमुख का कार्य संभालेंगे। प्रेस वार्ता में विहिप, उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रविदेव आनंद, सह प्रांत संगठन मंत्री अजय, आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार, समिति के प्रांत प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर में बीएलओ की संदिग्ध मौतः के दबाव में टूटी कमला की हिम्मत या कुछ और? जांच से खुलेगा राज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440